फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिट्ठू प्रेशन गन पिचकारी से होली में मचेगा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिट्ठू प्रेशर गन पिचकारी से होली में मचेगा धमाल

गोंडा। इस बार होली में पिटठृ प्रेशर गन पिचकारी का जलवा है। बाजार में प्रेशर पिचकारियों की धूम है। इस बार प्रेशर पिचकारी से होली में धमाल मचेगा। बाजार में डोरेमन,शक्तिमान, दबंग, बाहुबली नाम की पिचकारी की डिमांड है।

बच्चे फिल्मी व टीवी सीरियल के नाम से बनी पिचकारी को पसंद कर रहे हैं। बाजार में कई तरह के प्रेशर गन पिचकारी के अलावा कई छोटे बड़े गन व पम्प पिचकारियों की भरमार है। बाजार में चाइनीज पिचकारियां छाई हैं।
विज्ञापन


कई दुकानों पर छोटी देशी पिचकारी भी है। जो लोग अपने घर के छोटे बच्चों के लिए ले रहे हैं। पिचकारी विक्रेता बब्लू कहते हैं कि पिचकारी बिक रही है। उन्होंने बताया कि कल परसों से बिक्री में तेजी आएगी।

बच्चे अपने घर वालों के साथ अपने मन पसन्द की पिचकारी ले रहे हैं। पिचकारी लेने आये रामू, प्रदीप,सुमन्त ने बताया कि उन्हें प्रेशर गन वाली पिचकारी पसन्द है। इससे देर तक रंग खेलने में आसानी होती है।

इनसेट
बाजार में एक से बढ़कर एक पिचकारी
पिचकारी कीमत (रुपये में)
पिट्ठू प्रेशर गन 300-800
प्रेशर गन 250-550
पिस्टल पिचकारी 150-250
पम्प पिचकारी 150-300
देशी पिचकारी 20-100
इनसेट
रंग पर भारी पड़ रहे खुशबूदार गुलाल
गोंडा। इस बार बाजार में रंगों पर खुशबूदार गुलाल भारी पड़ रहे हैं। कई तरह के केमिकल्स से बने रंगों से लोग अब बचने की तरकीब ढूंढ रहे हैं। काफी समय से रसायनिक रंगों का विकल्प लोगों की ओर से ढूंढा जा रहा था।

लोग बाजार में हर्बल रंगों की डिमांड करते देखे जाते हैं। हर्बल रंग फूलों आदि से बनाये जाते हैं। कुछ कारोबारियों व कम्पनियों की ओर से अब इस पर कुछ हद तक अमल करना शुरू कर दिया है। इसका असर बाजार में देखने को मिला है।

बाजार में इस बार खुशबूदार गुलाल की बहार है। बाजार में लोग कई तरह के अलग अलग रंग में गुलाल खरीद रहे हैं। गुलाल में गुलाब,चमेली,गुड़हल,लेमन की खुशबू है। इसके अलावा कम्पनियों की ओर से गुलाल को काफी बारीक बनाया है ताकि इसे लगाने में लोगों को कोई दिक्कत न हो सके। वै
विज्ञापन


से तो होली खासतौर से रंग के ही लिए जाना जाता है लेकिन त्वचा में किसी तरह की एलर्जी न हो इससे बचने के लिए लोग अब हर्बल रंग व हर्बल गुलाल की मांग कर रहे हैं। गुलाल बेच रहे चौक बाजार के मनोज कुमार,शिव कुमार का कहना है कि अब लोग खुशबूदार गुलाल पसन्द कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें