फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के आदेश को किया चैलेंज

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार के आदेश को किया चैलेंज
विज्ञापन


गोंडा। खरगूपुर के निर्दल प्रत्याशी राजीव रस्तोगी ने उनके जाति प्रमाण पत्र को तहसीलदार द्वारा खारिज करने के आदेश को चैलेंज किया है। हालांकि जिला प्रशासन ने प्रमाण पत्र के खारिज हो जाने पर चुनाव प्रक्रिया जारी रहने की बात कही है।

गौरतलब है कि सोमवार को तहसीलदार सदर द्वारा पूर्व चेयरमैन व खरगूपुर से निर्दल प्रत्याशी द्वारा लगाए गए पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र को खारिज कर दिया था। राजीव रस्तोगी ने कहा उच्च न्यायालय का आदेश है कि तहसीलदार किसी भी प्रमाण पत्र को खारिज नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तहसीलदार के आदेश में केवल इनीशियल बनाकर जानबूझ कर ऐसा किया गया है। केवल डीएम द्वारा गठित टीम की जांच के बाद ही जाति प्रमाण पत्र खारिज किया जा सकता है। आरओ एसडीएम अर्चना वर्मा ने बताया कि तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाण पत्र खारिज करने की सूचना आयोग को भेजी गई है। चुनाव प्रक्रिया पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें