विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
बभनान। दहेज में चौपहिया वाहन न मिलने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीटकर घर से निकाल दिया। महिला के पति ने बिना तलाक के दूसरी शादी की ली। महिला ने थाना छपिया में पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना छपिया क्षेत्र के चांदारत्ती गांव की रहने वाली तरन्नुम पत्नी जुबेर खान ने मंगलवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी शादी चार साल पहले जून 2013 में इसी गांव के रहने वाले जुबेर खान के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने दहेज में बाइक व अन्य सामान दिया था।
मगर उसके पति जुबेर खान, जेठ कासिम खान जेठानी सहित ससुराल के अन्य लोग दहेज में चौपहिया गाड़ी की मांग करने लगे। इसके लिए ससुराल वाले उसे अक्सर मारापीटा करते थे, ससुराल वालों ने मारपीटकर उसे घर से निकाल दिया।
इसबीच उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरी शादी कर ली। थाना छपिया के उपनिरीक्षक लाल साहब ने बताया कि पति जुबेर खान, जेठ कासिम खान व जेठानी समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।