फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: पुराने नंबर प्लेट वाले 23 वाहनों पर 1.15 लाख का चालान

Thu, 16 Feb 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के फर्राटा भरने वाले वाहन चालकों के खिलाफ बृहस्पतिवार से चेकिंग अभियान शुरू हो गया। पहले दिन एआरटीओ ने तुलसीपुर तहसील में पुरानी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे 23 वाहनों पर कुल एक लाख 15 हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन


वाहनों की शीघ्र पहचान व नंबर प्लेट बदलकर गाड़ियों से होने वाले अपराध को नियंत्रित करने के लिए परिवहन मंत्रालय ने एक जनवरी 2022 से वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट सिस्टम लागू कर दिया है। पुराने वाहनों पर भी नया नंबर प्लेट लगाने का निर्देश जारी किया गया था। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया गया। एआरटीओ अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार से नया नंबर प्लेट न लगवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। पहले दिन महराजगंज तराई, कौवापुर व तुलसीपुर में कार्रवाई की गई। पुराने नंबर प्लेट वाले 23 वाहनों पर पांच-पांच हजार रुपये का चलाना किया गया है।
ऑनलाइन बुक कर सकते हैं नंबर प्लेट
वाहन स्वामी घर बैठे मोबाइल से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। उन्हें बुक माई एचएसआरपी पोर्टल पर गाड़ी व चेचिस नंबर के माध्यम से बुकिंग करना होगा। निर्धारित शुल्क देने के बाद नंबर प्लेट उनके वाहन शोरूम पर पहुंच जाएगा। इसके अलावा गाड़ी के शोरूम व लोकवाणी केंद्र से भी नंबर प्लेट की बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें