गोंडा। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) की परीक्षा बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। डायट प्राचार्य रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि 1,161 परीक्षार्थियों में से 1,144 प्रशिक्षु शिक्षक परीक्षा में शामिल हुए। 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। (संवाद)