नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज व वजीरगंज की सीमा पर बसे अनभुला व खानपुर गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग पर शनिवार देर शाम आयी आंधी से कई पेड़ गिर गए जिससे करीब चार पांच घंटे जाम बना रहा। गांव के लोगों ने टिकरी रेंज पर फोन मिलाकर इस पेड़ को हटाने का प्रयास किया।
करीब तीन घंटे इंतजार के बाद जब टिकरी रेंजरी से कोई नहीं आया तो ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ससबिंद सिंह ने गांव वालों के साथ मिलकर पेड़ों को काटकर रास्ते से हटवाया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। टिकरी रेंजर संतोष मिश्रा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल नहीं उठा।