फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए गई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

खोंड़ारे। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने एक सप्ताह पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर दोनों ने उसे जमकर पीटा।

पिटाई से किशोरी बेहोश हो गई तो आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने किशोरी को बस्ती जिले के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। शनिवार को अस्पताल से लौटने के बाद पीड़िता अपनी मां के साथ खोंड़ारे थाने पहुंची और पुलिस को अपनी पीड़ा सुनाई।
विज्ञापन


पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। खोंड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीया किशोरी के मुताबिक 27 मई की देर शाम वह अपनी छोटी बहन के साथ गांव के बाहर शौच के लिए गई थी।

वहीं पर पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे दबोच लिया और बगल के गन्ने के खेत में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके चीखने चिल्लाने पर दोनों आरोपियों ने उसे जमकर पीटा।

इस पिटाई से उसके चेहरे, गले व आंख पर गहरे जख्म हो गए और वह बेहोश हो गई तो दोनों आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर बभनजोत के एक अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बतात हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने उसे ले जाकर बस्ती जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


होश में आने के बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। शनिवार को वह अपनी मां के साथ खोंड़ारे थाने पहुंची और एसओ को पूरी घटनाक्रम बताया। एसओ ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी दिलीप कुमार व अजय कुमार निवासी बनघुसरा(महुरइया) के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें