फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक नियम तोडने वालों के खिलाफ अफसर करें कार्यवाही: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो : डीएम

गोंडा। सर्दी के मौसम में सड़कों पर गहरा कोहरा छाने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा होता है। इससे रोड एक्सीडेंट की तमाम घटनाएं होती हैं जिससे लोगों की असमय मृत्यु की घटनाएं प्रकाश में आ रही हैं, इसलिए कोहरे के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ट्रैक्टर ट्राली समेत सभी भारी वाहनों पर आगे और पीछे दोनों तरफ अनिवार्य रूप से रेट्रो रेफ्लेक्टिव टेप लगवाया जाए।

यह निर्देश परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान दिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो रहा है। गन्ने की ढुलाई के लिए किसान ट्रैक्टर ट्राली का प्रयोग करते हैं। सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रालियों के बेतरतीब खड़े होने से भी दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए मौसम को दृष्टिगत रखते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों एवं अन्य वाहनों पर रेट्रो रेफ्लेक्टर लगवाया जाना अनिवार्य है।

इसके अलावा दुर्घटना बहुल क्षेत्रों को चिन्हित करके वहां संकेतक लगवाए जाएं। यातायात के बारे में युवाओं को जागरूक किया जाय तथा यातायात के नियमों और उसके फायदों के बारे में बताया जाय।

उन्होंने कहा कि रफ ड्राइविंग से बचने के बारे में भी युवाओं को जागरूक किया जाय। इसके लिए विद्यालयों में अध्यापकों को नोडल अधिकारी नामित किया जाय तथा जनपद स्तर पर उनकी एक कार्यशाला का आयोजन किया जाय। जिसमें स्कूली छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाय।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना हेलमेट व ड्राइविंग लाइसेंस के नए वाहनों का पंजीकरण न किए जाने के लिए डीलर्स के साथ बैठक कर अनुपालन कराएं। उन्होंने पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों विभागों के अफसर समय समय पर अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग कराएं तथा मानक के विपरीत वाहन चलाने पर बिना किसी दबाव के चालान काटें।
विज्ञापन


बैठक में सीएमओ डा. संतोष श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन डा. सर्वेश गौतम, सीआरओ एके शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट पीडी गुप्ता, सीओ सिटी भरत यादव, जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह, एक्सईएन पीडब्लूडी, ईओ नगर पालिका गोंडा स्वर्ण सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें