फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें दिन 73 लोगों ने दाखिल किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
73 लोगों ने दाखिल किया नामांकन

गोंडा। निकाय चुनाव में नामांकन के लिए अब सिर्फ एक दिन बाकी बचा है। रविवार को 73 लोगों ने पर्चा भरा। अध्यक्ष पद पद कुल छह व सदस्य पदों पर 67 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। अभी तक कई सीटों पर अभी बड़े दल के उम्मीदवारों ने पर्चा नही भरा है।

निकाय चुनाव को लेकर चल रहे नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन गोंडा नगर पालिका परिषद से उजमा ने पर्चा दाखिल किया। जबकि सदस्य पद पर 28 लोगों ने नामांकन किया। इसी तरह से खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से शाकिर अली ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


सदस्य पद पर 15 लोगों ने पर्चा भरा। मनकापुर नगर पंचायत में कोई नामांकन नही हुआ। नवाबगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए धमेन्द्र सिंह व कृ ष्ण नारायन ने पर्चा भरा। सदस्य पद पर 12 लोगों ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


कटरा बाजार से अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नही हुआ, वहीं सदस्य पद पर दो लोगों ने पर्चा भरा। परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से सालिहा बेगम ने पर्चा भरा। इसके अलावा आफरीन ने पर्चा भरा। सदस्य पद पर तीन लोगों ने नामांकन किया। करनैलगंज नपाप अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नही हुआ। सदस्य पद पर सात लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें