फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत
खोड़ारे। गौराचौकी-सादुल्लाहनगर मार्ग पर गाजीपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर बाद स्कूल से लौट रहे एक छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को लोगों ने पीछा करके चालक समेत पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

थाना खोड़ारे क्षेत्र के कोलई गरीब गांव के मजरे गोर्रा का रहने वाला मकसूद (15) गौराचौकी बाजार में स्थित गोविंद प्रसाद शुक्ल इंटर कालेज में 10वीं का छात्र था। वह मंगलवार की दोपहर बाद स्कूल से साइकिल से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में गौराचौकी-सादुल्लानगर मार्ग पर गाजीपुर गांव के पास सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उसे कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक का पीछा करके लोगों ने चालक समेत उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष खोड़ारे पवन सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें