फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री अनुपमा जायसवाल ने सुना बाढ़ पीड़ितों का दर्द 666

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने सुना बाढ़ पीड़ितों का दर्द
विज्ञापन

अधिकारियों को दिए निर्देश, राहत कार्य में न हो लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने शनिवार कोबाढ़ कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी डीएम दिव्या मित्तल तथा ड्यूटी अधिकारी से कंट्रोल रूम से संचालित किए जा रहे बाढ़ राहत कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करने के उपरान्त उन्होंने परसपुर विकासखण्ड अन्तर्गत बाढ़ क्षेत्र पसका में स्थापित बाढ़ राहत केन्द्र पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल पूछा और जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सर्किट हाउस में वह पत्रकारों से रूबरू हुई और शासन की उपलब्धियां बताईं। पसका में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर बाढ़ पीड़ित को राहत मिलनी चाहिए। हर प्रकार की आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारी हर दम तैयार रहें। उन्होंने प्रभारी डीएम को निर्देश कि सभी अधिकारियों को छुट्टियां निरस्त कर दें तथा बाढ़ राहत में किसी भी सतर पर शिथिलता की शिकायत न आने दें। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ पीड़ितों को बांटी जा रही खाद्य सामग्री गुणवत्तापूर्ण हो और मानक तथा पर्याप्त मात्रा में हो। उन्होंने एडीएम को निर्देश दिए कि बाढ़ राहत कार्यों की डेली रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं तथा नाव आदि की पर्याप्त व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित कराएं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही की बात पाई जाएगी तो निश्चित ही जिम्मेदार अधिकारी नपेगें। उन्होने बीएसए को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के प्राइमरी स्कूलों को बाढ़ तक न खोलें। पशु विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि पशुओं के लिए चारे व दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के उपरान्त उन्होने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी। निरीक्षण के दौरान प्रभारी डीएम दिव्या मित्तल, एडीएम रत्नाकर मिश्रा, सीआरओ एके शुक्ल, एसडीएम करनैलगंज अर्चना वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, भाजपा आईटी विभाग जिला संयोजक विष्णु प्रताप शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें