फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवतियों पर छींटाकशी को लेकर दो समुदायों में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवतियों पर छींटाकशी से दो समुदायों में बवाल
विज्ञापन

पुलिस ने संभाली स्थिति, जमादरपुरवा गांव में तनाव, फोर्स तैनात

मोतीगंज (गोंडा)। मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ईदगाह पर सोमवार दोपहर युवतियों पर छींटाकशी को लेकर बवाल हो गया। छींटाकशी करने वाले युवक के साथी को एक समुदाय के लोगों ने पकड़कर पीट दिया। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। गांव में तनाव बरकरार है। एहतियातन फोर्स तैनात कर दी गई है।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनकटी सूर्यबली सिंह के मजरा जमादार पुरवा व जोलहटी के बीच बनी ईदगाह पर ईद के दिन हर साल मेला लगता है। इसमें हिन्दू-मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सोमवार को ईद के दिन मेला लगा था। दोनों समुदायों के लोग आए थे। दोपहर में एक समुदाय के युवक ने मेले में आई युवतियों पर छींटाकशी की और भाग निकला। इससे गुस्साए दूसरे समुदाय के लोगों ने छींटाकशी करने वाले युवक के साथी की पिटाई कर दी। इसके बाद वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

इस बीच बवाल की सूचना किसी ने डायल 100 को दे दी। जिसके बाद मोतीगंज, धानेपुर, कोतवाल देहात, वजीरगंज व मनकापुर समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। अपर पुलिस अधीक्षक ह्दयेश कुमार व सीओ मनकापुर विजय आनंद भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष मोतीगंज मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मेले में युवतियों से छींटाकशी की बात को लेकर बवाल हुआ था, मगर स्थिति संभाल ली गई। एसओ ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


चार लोग हिरासत में
ईद के मौके पर रविवार को जब लोग एक-दूसरे को बधाई देकर अमन व भाईचारे की दुआ मांग रहे थे, उसी समय कुछ अराजकतत्वों ने मोतीगंज के जमादरपुरवा में बवाल कर दिया। बवाल को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना मिलते ही यूपी 100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। सूचना पर पहुंचे एसओ मोतीगंज मुकेश सिंह ने बवाल कराने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें