फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड का सत्यापन न करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर पूरा करें सत्यापन कार्य
विज्ञापन

डीएम ने 30 तक राशन कार्डों की सूची दुरुस्त करने का दिया निर्देश
गोंडा। राशन कार्डों के सत्यापन में लगाए गये कर्मचारियों की शासन स्तर से मानीटरिंग शुरू की गई है। शासन को शिकायत मिली है कि राशन कार्डों के सत्यापन में लगाये गये कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। कई जगह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लेखपालों व ग्राम पंचायत क्षेत्र के अधिकारियों की सत्यापन में ड्यूटी लगाई गई है। लेकिन कर्मचारियों ने कही काम किया तो कहीं नेतागिरी कर इसका बहिष्कार कर दिया। डीएम ने 30 जून तक सूची दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। कार्य में सहयोग न करने व कार्य का बहिष्कार करने वाले कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब तक बनाए गये अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्डों में गड़बड़ी होने की आशंकाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार ने राशन कार्डों के सत्यापन का निर्णय लिया था। सीएम आदित्यनाथ योगी ने खुद इस बावत आदेश जारी किया था। इस पर चीफ सेक्रेटरी ने डीएम को पत्र जारी कर राशन कार्डों के सत्यापन में लापरवाही कर रहे कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया था। इसी के क्रम में जिलाधिकारी जेबी सिंह ने भी सभी विभागों के प्रमुखों व खंड विकास अधिकारियों को शासन की मंशा से अवगत कराते हुए सत्यापन कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश दिया है। यह भी निर्देश दिया है कि जो कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर रहें हैं उन पर कार्रवाई की जाए। कुछ दिन पूर्व शासन की ओर से निर्देश दिया गया था कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिन लोगों के अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बने हैं उनका दोबारा सर्वे कर उनके वास्तविक पात्रता की जांच की जाए। राशन कार्डो की सूची में जिन जो व्यक्ति अपात्र है उनके नाम डिलीट किये जाएं व जिन पात्रों के नाम छूट गये हैं उन्हें सूची में शामिल किया जाए। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी जेबी सिंह ने सख्त रूख अपनाते हुए सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा नोडल व सुपर नोडल अधिकारियों के पेंच कसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
नये सिरे से सर्वे के बाद अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी योजना में शामिल लोगों की पात्रता ठीक कर नई सूची जारी की जानी है। इसमें शहरी क्षेत्र में 76.7 व ग्रामीण क्षेत्र में 79.4 फीसद का रेशियो मेनटेन करना है। नयी सूची 30 जून तक पूरी की जानी है। इसके लिए डीएम की ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किये जा चुके है।
- पूरन सिंह चौहान, डीएसओ गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें