फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसानों को एक ही बार कराना होगा पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्सिडी के लिए किसानों का एक बार होगा पंजीयन
विज्ञापन

अब किसानों को हर फसली सीजन में पंजीयन कराने से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। अब किसानों को केवल एक बार ही पंजीयन कराना होगा। किसान को हर फसली सीजन में बीज आदि की सब्सिडी के लिए बार-बार पंजीयन नहीं कराना होगा। अपने पंजीयन नम्बर के आधार पर किसान हर फसली सीजन में बीज से लेकर कृषि यंत्र आदि की खरीद पर सब्सिडी का लाभ पा सकेगा। पहचान पत्र के रूप में अब किसानों को आधार कार्ड लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ के लिए किसानों का चयन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किया जाएगा। बीज आदि की खरीद पर विभाग की ओर से किसानों के खाते में अनुदान की राशि भेजने की प्रक्रिया चार दिन में पूरी की जाएगी। कृषि निदेशक ज्ञान सिंह की ओर से विभाग के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं।

ऑनलाइन पंजीयन में अब केवल आधार होगा मान्य
गोंडा। कृषि विभाग की योजनाओं के लाभ के लिए पहले किसानों को आईडी प्रूफ के लिए वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड आदि विकल्प उपलब्ध किया गया था। लेकिन अब भारत सरकार ने डीबीटी योजना के लिए केवल आधार कार्ड को ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें डीबीटी के तहत ऑनलाइन होगा भुगतान
* सभी तरह के फसलों के प्रमाणित बीज ।
* सभी तरह संकर प्रजाति के बीज ।
* कृषकों को दिए जाने वाले प्रदर्शन ।
* कृषि रक्षा रसायन एवं पेस्टीसाइड ।
* कस्टम हायरिंग सेंटर एवं फार्म मशीनरी बैंक कृषि यंत्र उपकरण।
* भूमि संरक्षण के सभी कार्य ।
* सोलर फोटो वोल्टिक सिंचाई पम्प ।
* जिंक सल्फेट ।
* जिप्सम खेती मृदा स्वास्थ्य सुधार ।

वर्जन
किसानों को डीबीटी योजना के तहत केवल एक बार ही पंजीयन कराना होगा। किसानों को कृषि विभाग की ओर से संचालित किसी भी योजना के लाभ के लिए आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन पंजीकरण पारदर्शी किसान योजना के वेबसाइट पर कराना होगा। डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर की प्रक्रिया के तहत किसान के खाते में सब्सिडी की रकम भेजी जाएगी।
- विनय सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें