फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में नेपाली श्रद्धालुओं समेत 11 घायल

Tue, 12 Sep 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नबावगंज में इम्पल्स इंटरनेशनल स्कूल के पास मंगलवार देर रात दो ट्रकों व टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें टेंपो सवार नेपाली श्रद्धालुओं समेत 11 गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे टेंपो सवार नेपाली श्रद्धालु अयोध्या दर्शन कर गोंडा लौट रहे थे। तभी इम्पल्स स्कूल के पास सामने आ रहे ट्रकों के बीच टेंपो आ गया। ऐसे में ट्रकों व टेंपो के टकराने से 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों राममोहन सिंह और अनुपम सिंह व सात नेपाली श्रद्धालुओं राजाराम कुर्मी (60), वासुदेव गोडिया (59), सूर्यनाथ (58), लल्लू बरई (58), उसकी पत्नी अमालमती (52) और लौटन (56) को अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा है। जबकि ट्रक ड्राइवर पप्पू सिद्दकी समेत चार को गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों में राजाराम कुर्मी और वासुदेव की हालात गंभीर बताई जा रही है।

भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम तरबगंज भारत भार्गव समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ घायलों को जरूरी इलाज के लिए हरसंभव मदद के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें