गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में कर-करेत्तर वसूली, विभागीय कार्यों की प्रगति तथा मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा हुई। इसमें योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार लाने को कहा गया। डीपीआरओ ने 11 एडीओ पंचायत को चेतावनी जारी की है।
बैठक में डीएम ने कहा कि राजस्व वसूली से संबंधित विभाग अपने लक्ष्यों को समय से पूरा करें। कहा कि राजस्व वसूली में लापरवाही या शिथिलता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों से कहा कि वे पोर्टल पर अद्यतन डाटा अपलोड करें और योजनाओं के भौतिक व वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें। डीएम ने कर एवं निबंधन विभाग, नगर निकायों, जल निगम तथा अन्य राजस्व से संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने को कहा।
जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे ने परसपुर, झंझरी, करनैलगंज, पंडरीकृपाल, रुपईडीह, तरबगंज, वजीरगंज, छपिया, नवाबगंज, मनकापुर, हलधरमऊ में एडीओ पंचायत को कम प्रगति पर चेतावनी जारी की गई है।