केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के परिणाम आने के बाद हाईस्कूल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि कम नंबर आने पर छात्र ने की खुदकुशी की है। छात्र के आत्महत्या करने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिणाम आने के बाद परिवार के लोग घर के भीतर बच्चे की खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसका शव कुंडे से लटकता मिला।
जानकारी के अनुसार, एम्स इंटरनेशनल में पढ़ने वाले आदित्य शुक्ल ने परिणाम से निराश होकर आत्महत्या कर ली है। आदित्य के पिता अनिल शुक्ला बाहर रहते हैं। घर में उसकी बीमार मां और छोटी बहन ही थी। घटना से पूरा परिवार बदहवाश है। कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। वहीं घटना की जानकारी होने पर उसके पिता अनिल भी घर पहुंचे और सदमें में हैं। परिवार मूल रूप से सिसहना विशेश्वरगंज बहराइच के रहने वाले हैं और नगर कोतवाली क्षेत्र के छेदीपुरवा में रह रहे थे। बच्चों को पढ़ा रहे थे।