परसपुर (गोंडा)। थाना परसपुर क्षेत्र के पूरे नकई निवासी गैस एजेंसी के मालिक ऋषिकपूर वर्मा के घर में शनिवार रात खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने तिजोरी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखी छह हजार की नकदी पार कर दी।
गैस एजेंसी के मालिक किसी काम से बरेली गए थे। घर में चौकीदार कुंवर सेन ने थाना परसपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है। थानाध्यक्ष परसपुर बीएन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। संदेह के आधार पर दो लोगों को उठाया गया है, पूछताछ की जा रही है।