फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगति को लेकर नपाप कर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पालिका परिषद के अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, नगर विकास कर्मचारी महासंघ और जलकल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एकजुट होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने वेतन विसंगति, अवकाश प्राप्त कर्मियों और 202 दैनिक कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपा और समस्याओं का निराकरण कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन



नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के वेतन भुगतान 2018-19 में मिलने वाली धनराशि में निरंतर कटौती की जा रही है, जिसके कारण कर्मियों के वेतन भुगतान में समस्या हो रही है। इसको लेकर कर्मियों ने नगर विकास मंत्री उत्तर प्रदेश, आयुक्त देवीपाटन मंडल, जिलाधिकारी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद, अधिशाषी अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया, मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।


प्रदर्शन में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि, नगर विकास कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रघुनाथ तिवारी और जलकल कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद वारसी ने अपनी समस्या और अवकाश प्राप्त कर्मियों की समस्याएं रखीं। वहीं 202 दैनिक कर्मचारियों को नियमित करने व ठेका प्रणाली को समाप्त करने की मांग उठी। विधायक ने नगर पालिका परिषद कर्मचारियों को आश्वासन दिया और कहा कि समस्या को लेकर शासन में बात की जाएगी।
विज्ञापन



अधिशाषी अधिकारी विकास सेन ने कहा कि अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, नगर विकास कर्मचारी संघ व जलकल कर्मचारी महासंघ की वेतन विसंगति को लेकर मांग पत्र शासन स्तर पर भेजा गया है। अभी किसी प्रकार की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर इनकी समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें