फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन व सभासदों में खिंची तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन व सभासदों में खींचतान से विकास का बंटाधार
विज्ञापन


गोंडा। नगर पालिका परिषद में चेयरमैन व सभासदों में खींचतान से नगर पालिका के विकास की रफ्तार थम सी गई है। शहर में नालों की सफाई से लेकर सड़क व गलियों के काम नहीं हो पा रहे हैं।

भाजपा सभासदों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेयरमैन ने कहा कि सभासदों द्वारा लगाये गए आरोप निराधार हैं।

महरानी गंज के सभासद उर्मिला जायसवाल ने कहा कि उनके वार्ड में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं है। नाराजगी की बात यह है कि काम की लागत नौ लाख साठ हजार रुपये है और घटिया तरीके से काम हो रहा।
विज्ञापन


जो सड़क का मानक है उसके हिसाब से मटेरियल का प्रयोग नहीं किया जा रहा। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। रानीबाजार के सभासद विशाल अग्रवाल का आरोप है कि नपाप कार्यालय में निर्माण से संबधित किसी प्रकार की सूचना मांगने पर नहीं मिलती है।

एक साल पूरे हो गए अभी तक वार्डों में केवल 2 लाख रुपये का ही काम हुआ है। बलवंत पुरवा की सभासद श्वेता शर्मा का कहना है कि नपाप में केवल खरीदारी का बजट है लेकिन वार्डों में काम के लिए पैसे नहीं है।

दयानंद नगर की सभासद नीतू मोदनवाल का कहना है कि वार्ड में किसी प्रकार का काम नहीं हो रहा और जो भी हुआ है उससे वह संतुष्ठ नहीं हैं। जब वार्ड में काम के लिए कहा जाता है तो बताया जाता है कि पैसे नहीं हैं।

शहर की जनता जागरुक है वो कहती है कि सरकार तो नगर में विकास के लिए बहुत पैसा दे रही है लेकिन आप कुछ कर ही नहीं रहे है। मालवीयनगर के सभासद पवन श्रीवास्तव का कहना है उनके वार्ड में बहुत काम हो रहे हैं, लेकिन किसी काम की स्वीकृति की जानकारी उन्हें नही है। यही पीड़ा सिविल व पंतनगर के सभासदों की भी है।

बहुत से ऐसे काम है जो नपाप के किए बिना हम खुद संज्ञान लेकर करवाते है। बडग़ांव के सभासद शेष चौरसिया का कहना है कि हम सभासद नाम के है काम तो कुछ हो ही नहीं रहा बस केवल हवा हवाई बाते हो रही है।
विज्ञापन


सबको एक नजर से देखा जा रहा है। बिना बोर्ड की स्वीकृति के कोई काम नहीं किया जा रहा है। उनके द्वारा किसी वार्ड का भ्रमण जब किया जाता है तो समस्याओं को देखने व रखने वालों की भी बात सुनी जाती है। ऐसे कुछ काम समस्याओं को देखते ही त्वरित कराया जाता है। यह चेयरमैन का अधिकार भी और कर्तव्य भी है।
-उजमा राशिद, नगरपालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें