फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो बैग डे पर परिषदीय स्कूलों में क्राफ्ट वर्क की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नो बैग डे पर परिषदीय स्कूलों में क्राफ्ट वर्क की धूम

गोंडा। परिषदीय स्कूलों में शनिवार को नो बैग डे के मौके पर आर्ट पेंटिंग व क्राफ्ट वर्क में अपने हाथ आजमाए। शिक्षण की इस प्रक्रिया में बच्चों ने कहीं पेंटिग के जरिए देशभक्ति की सीख दी तो कहीं चार्ट पेपर पर जलवायु परिवर्तन का संदेश दिया।

परिषदीय स्कूलों में शनिवार को नो बैग डे मनाए जाने का निर्देश है। इस दिन बच्चों को बिना स्कूल बैग के विद्यालय आना होता है। स्कूल में शिक्षक गतिविधि आधारित शिक्षण की प्रक्रिया के माध्यम से बच्चों के बीच घुलने मिलने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन


इससे बच्चों के मन में शिक्षक के प्रति झिझक तो खत्म होती ही है साथ ही उनके मानसिक स्तर का भी विकास होता है। समूह में बैठकर कार्य कराए जाने से बच्चों को आपसी एकता का संदेश भी मिलता है। गतिविधि आधारित शिक्षण में बच्चे भी काफी रुचि ले रहे हैं।

वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मेठिया में शनिवार को नो बैग डे पर बच्चों का गु्रप बनाकर उनके बीच क्राफ्ट वर्क व पेंटिंग की प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने चार्ट पेपर पर देश की संसद,राष्ट्रीय ध्वज व महान देशभक्त व क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह का चित्र बनाया।

शिक्षक सुनील आनंद ने बच्चों को इन सभी के विषय में जानकारी उपलब्ध कराई और उनके महत्व का रेखांकित किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ग्रुप को विजेता घोषित किया गया। छात्रा अर्चना, रुचि, कविता,चांदनी व किरन के गु्रप ने पहला स्थान हासिल किया।

इसी तरह से रुपईडीह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जमुनही हरदोपट़्टी में नो बैग डे पर पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन ग्राम प्रधान मालती पांडेय ने किया। प्रदशरनी में स्कूल के छात्र छात्राओं ने चार्ट पेपर पर चित्र बनाकर वायु प्रदूषण,जल प्रदूषण की विस्तृत जानकारी दी।

जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के विषय में जाना और स्वास्थ्य और पर्यावरण पर वायु प्रदूषण से होने वाले प्रभावों को भी लोगों के बीच पेंटिग के माध्यम से साझा किया। विज्ञान शिक्षक अवनीश कुमार सिंह ने जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्प्रभाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को विस्तृत रुप से पिघलते हिमखंड, तूफान, भारी हिमवर्षा, सुखा और जंगलों में आग लगने की घटनाओं को विस्तार से समझाया। उन्होने स्कूल में मौजूद अभिभावकों को पौधरोपण के फायदे गिनाए और उन्हें पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।

जगदंबा शरण सिंह कालेज के बीएड शिक्षक संग कालेज के 40 बीएड छात्राों ने शनिवार को बेलसर के प्राथमिक विद्यालय पकवान गांव का भ्रमण किया और बच्चों के साथ समूह बनाकर शिक्षण प्रक्रिया पर चर्चा की।
विज्ञापन


बीएड प्रशिक्षुओ ने बच्चों से सवाल जवाब भी किए और उनके शिक्षा के स्तर को परखा। भ्रमण टीम ने स्कूल की गतिविधियों,साफ सफाई, विद्यालय व्यवस्था और अनुशासन की प्रशंसा की और स्कूल स्टाफ को भी सराहा।

इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राखाराम गुप्ता,पूनम रानी,बृजेश कुमार सिंह,बिंदू सिंह समेेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें