फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी: आरपीएफ ने लौटाया 45000 रुपये से भरा बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ ने यात्री को लौटाए 45 हजार
विज्ञापन


गोंडा। वैसे पुलिस अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सवालों के घेरे में रहती है लेकिन इन सबके बावजूद कई लोग ऐसे भी है जिनकी ईमानदारी लोगों को प्रभावित कर जाती है। मंगलवार को एक ऐसी ही ईमानदारी की मिसाल दिखाई पड़ी जिस पर आईजी आरपीएफ सहित सभी ने सराहना की।

हुआ यूं कि मंगलवार को बांद्रा से गोरखपुर जा रही अवध एक्सप्रेस बाराबंकी में खड़ी थी। कोच संख्या एस-3 के बर्थ संख्या 55 पर सवार यात्री रामकृष्ण दूबे पुत्र उदयभान दूबे व उनके भाई सुरेन्द्र कुमार दूबे पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे कि ट्रेन चल पड़ी।
विज्ञापन


इन लोगों की सीट पर 45000/- रुपए इस्तेमाली कपड़े से से भरा बैग,सिलाई मशीन सहित अन्य सामान छूट गया। गाड़ी गोंडा पहुंची तो 19037 के एस्कॉर्ट पार्टी हेड कांस्टेबल रामकृपाल, कांस्टेबल घरभरन, कांस्टेबल सुधीर कुमार व कांस्टेबल योगेश सिंह द्वारा लावारिश हालत में मिला सामान बरामद कर लिया गया।

उधर यात्रियों ने इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम को दी और फिर यात्री गोंडा पहुंच गए। यहां यात्रियों ने अपना परिचय पत्र दिखाकर सामान गायब होने की जानकारी दी जिस पर आरपीएफ की टीम ने बरामद दिखाते हुए उन्हें उनका पूरा सामान वापस कर दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर एमक खान ने बताया कि जिन यात्रियों का सामान खोया था, वे परेशान थे। जांच पड़ताल के बाद जैसे ही उदय भान को 45000 रुपयों से भरा बैग मिला, वह निहाल हो गया। उसने आरपीएफ कर्मियों को धन्यवाद दिया।आरपीएफ के आईजी राजाराम ने स्कार्ट पार्टी की सराहना करते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें