फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद-गोंडा-फैजाबाद मार्ग बनेगा फोर लेन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा-फैजाबाद मार्ग बनेगा फोर लेन, बन रहा डीपीआर
विज्ञापन

सड़क के दोनो तरफ 75 फिट के अंदर बसे लोगों को दिया नोटस
अरुण कुमार मिश्र
गोंडा। बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। एनएच में घोषित होने के बाद एनएचआई ने डीपीआर तैयार करना शुरू कर दिया है। इसमें तेजी दिखाते हुए जहां लोक निर्माण विभाग ने सड़क के किनारे 75 फिट के अंदर बसे लोगों को नोटिस जारी कर दिया है और सभी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी है। वहीं जरवल-गोंडा स्टेट हाईवे को भी एनएच में शामिल किया गया है। हालांकि शहरी क्षेत्र में सीसी रोड व पुलियों का निर्माण हो रहा था। इसके लिए 72 करोड़ खर्च हो चुके हैं। अभी शहर के काम को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने 32 करोड़ रुपये की मांग की है जिससे शहर में अधूरा चार लेन सीसी रोड का निर्माण किया जा सके।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी के समय बहराइच-फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। तत्कालीन भूतल परिवहन मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने इस मार्ग को फोर लेन निर्माण के लिए स्वीकृति दी थी लेकिन बाद में इस मार्ग को केवल टू लेन ही बनाया गया था। केंद्र में भाजपा सरकार के बनने के बाद से फैजाबाद-गोंडा-बहराइच मार्ग को फोर लेन निर्माण की मांग उठ रही थी। जिसके बाद इसे एनएच में शामिल किया गया है। फैजाबाद से बहराइच वाया गोंडा करीब 100 किलोमीटर मार्ग निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए एनएचआई ने काम शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड विष्नू कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सड़क एनएचआई ने ले लिया है। जो सूचनाएं मांगी गई थीं उसे उपलब्ध करा दिया गया है। उनका कहना है कि सड़क पर कितनी धनराशि खर्च होगी और उसका आंगणन कितना होगा यह एनएचआई तैयार कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट
32 करोड़ मिले तो पूरा होगा शहर में सीसी रोड ा
गोंडा से जरवल तक फोर लेन निर्माण लटक गया है। स्टेट हाईवे से इसे नेशनल हाईवे में कनवर्ट कर दिया गया है। सपा सरकार में चयनित इस सड़क के फोर लेन निर्माण के लिए 385.05 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। 42 किलोमीटर मार्ग निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में लोक निर्माण विभाग को 100 करोड़ रुपए दिए गए थे। इसमें पुलियों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। गोंडा शहर में सीसी रोड का निर्माण ठप हो गया है। पोर्टर गंज से कमिश्रर आवास तक आधी अधूरी सड़क का निर्माण हुआ जिसमें अब तक 72 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। शहरी क्षेत्र गोंडा शहर, बालपुर, करनैलगंज व जरवलरोड में सीसी रोड का निर्माण होना है। लेकिन एनएच में शामिल होने के बाद इसका काम अवरुद्ध हो गया है। शहरी क्षेत्रों में अधूरे फोर लेन सीसी रोड निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपए की जरूरत है। यह धनराशि मांग की गई जिससे फोरलेन सीसी रोड का निर्माण पूरा हो सके इसके बाद इसे एनएचआई को सौंप दिया जाएगा जो केवल टू लेन सड़क निर्माण करेगी।
विज्ञापन

इनसेट
टू लेन बनेगी जरवल रोड
अधूरा काम पूरा करने के बाद एनएचआई को सौंपा दिया जाएगा। धनराशि मिलने के बाद शहरी क्षेत्र में चार लेन सीसी रोड बनेगी। इसके बाद एनएचआई अपना डीपीआर तैयार कराएगी। गोंडा-जरवल रोड को टू लेन बनाया जाएगा।
-दिनेश कुमार कुरील, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें