फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख की नकदी समेत पांच लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक लाख की नकदी समेत पांच लाख के जेवर चोरी
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। कोल्हमपुर इमाम गांव मेें शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे की कुंडंी तोड़कर एक लाख रुपये की नकदी व पांच लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। शनिवार की सुबह परिवार के लोग जब सोकर उठे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस व डाग स्क्वॉयड ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में नवाबगंज थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोल्हमपुर इमाम गांव के रहने वाले वेद प्रकाश साहू ने बताया कि कि शुक्रवार को उसके परिवार के सभी सदस्य घर की छत पर सोने चले गए थे। रात में अज्ञात चोर छत के रास्ते से उसके घर में घुस गए और कमरे में रखी आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमेे रखी एक लाख रुपये नकदी व करीब पांच लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। शनिवार की सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो छत से नीचे उतरने के लिए सीढ़ी पर लगाया गया दरवाजा बंद मिला। दूसरे रास्ते से घूमकर जब लोग घर के अंदर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा, अलमारी व बक्से का ताला टूटा पड़ा था और सामान फर्श पर बिखरा था। वेद प्रकाश ने बताया कि एक लाख रुपये नकदी, सोने की तीन जंजीर, दो झुमका, चार अंगूठी, दो टप्स, तीन मटरमाला, चार नथुनी, एक मारवाड़ी नथुनी व चांदी कीआठ पायल लेकर चोर फरार हो गए। वेद प्रकाश ने चोरी गए गहनों की कीमत पांच लाख रुपए बताई है। चोरी की सूचना पर एसओ नवाबगंज अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। कोतवाल नवाबगंज अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है जल्द ही चोरों का पता लिया जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
डाग स्क्वॉयड ने की पड़ताल
नवाबगंज गोंडा। कोल्हमपुर इमाम गांव में चोरी के बाद शनिवार की सुबह पहुंची डाग स्क्वायड की टीम ने भी पड़ताल की है। खोजी कुत्ता घर के आगे व पीछे चोरों का सुराग लगाने का प्रयास करता रहा। मगर उसे सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

इनसेट
बेटे के एडमीशन के लिए रखे थे रुपये
नवाबगंज के कोल्हमूपुर इमाम गांव के रहने वाले वेद प्रकाश साहुू ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है। इस वर्ष उसने बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास की थी। तृतीय वर्ष में उसका एडमीशन कराने के लिए घर में एक लाख रुपया रखा था जिसे शुक्रवार की रात चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें