फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प में 20 करोड़ की 1000 परियोजनाएं स्वीकृत

विज्ञापन
01जीडीएपी31-गोंडा के तरबगंज में हो रहा निर्माण - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। गांवों के विकास को रफ्तार देने के लिए 20 करोड़ की एक हजार से अधिक 1000 परियोजनाओं की स्वीकृति ग्राम्य विकास विभाग ने दिया है। सोमवार को एक साथ 703 ग्राम पंचायतों में 14 करोड़ की लागत से परियोजनाओं का कार्य भी शुरू हो गया है। इससे सीधे 10 हजार मनरेगा श्रमिकों को गांवों में ही रोजगार के अवसर मिले हैं। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल व मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने ऑपरेशन कायाकल्प से विकास के नए कार्यों की जानकारी ली। अधिकारियों ने ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि हर दिन कार्य हों और गांवों के सरकारी भवनों का जीर्णोद्धार कराया जाए।
विज्ञापन

पंचायतों में विकास कार्यों की शुरुआत एक साथ की गई है। 20 करोड़ की करीब 1000 परियोजनाओं की शुरुआत की तैयारी पूरी की गई। पंचायत स्तर पर कार्य शुरू करने में आई कठिनाइयों के बाद भी 14 करोड़ की करीब 703 परियोजनाओं का कार्य शुरू कर दिया गया। परियोजनाओं में प्राथमिकता पर सरकारी भवनों के निर्माण के साथ स्कूल, पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार शामिल है। इसके अलावा ऐसे गांवों में सड़कों और नाली का निर्माण कराया जा रहा है कि जहां अभी तक विकास के कार्य नही हुए हैं। 500 से अधिक गांवों की सड़कों का मरम्मत कराए जाने और निर्माण कराए जाने का कार्य शुरू हुआ है। सीडीओ आशीष कुमार ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प से प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति दे दी गई है और कार्य शुरू करा दिए गए हैं। मंगलवार से कार्य में तेजी आएगी। फिलहाल हर पंचायत में एक से दो कार्यों को कराया जाना है। इस योजना पंचायत राज विभाग के बजट के साथ ही मनरेगा को जोड़ कर विकास के कार्य किए जा रहे हैं।
सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों व पंचायत भवन का कायाकल्प
योजना से सरकारी स्कूलों को संवारने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों का कायाकल्प कराया जाएगा। स्कूलों के कम से कम दो कमरों में टाइल्स लगाए जाने के साथ ही शौचालय की स्थिति सुधारी जा रही है। इसके अलावा जहां बाउंड्री वाल नही हैं वहां बाउंड्री का निर्माण भी होगा। ऐसे ही आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति भी सुधारी जा रही है। बड़े स्तर पर पंचायत भवनों को सुधारने की पहल ऑपरेशन कायाकल्प से हो रहा है। इनके साथ ही गांवों में जल संरक्षण के लिए, विकास के आदि कार्य भी शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प से गांवों का होगा विकास
ऑपरेशन कायाकल्प से गांवों को विकास के पथ पर आगे ले जाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी भवनों को नया रूप मिलेगा। हर पंचायत को कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं। योजना की कड़ी मॉनीटरिंग की जा रही है। -डॉ. नितिन बसंल, जिलाधिकारी
परियोजनाओं के इस्टीमेट स्वीकृत
सोमवार को 1000 के करीब परियोजनाओं के इस्टीमेट स्वीकृत कर दिए गए हैं। जिले की 1054 पंचायतों में से 703 में एक-एक परियोजनाओं का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को और कार्य भी शुरू होंगे। -आशीष कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें