फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 बीघा फसल व 50 घर जले

Sun, 10 Apr 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
आग से जला गन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलरामपुर जिले में अग्निकांडों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जिले के पांच थाना क्षेत्रों में आग लगने से 50 मकान जल गए तथा करीब 200 एकड़ (एक हजार बीघा) गेहूं, गन्ने व अरहर की फसल जलकर राख हो गई। आग से करीब 25 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिकतर स्थानों पर आग की घटनाएं हाईटेंशन विद्युत तार की चिंगारी से हुई हैं।
विज्ञापन


बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र के अमरहवा गांव में शनिवार की शाम मोबाइल टॉवर पर सप्लाई का हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिरने से विजय कुमार, राम प्रसाद, जमुना प्रसाद, शीला देवी, कलहू व राम किशुन सहित करीब 50 किसानों की लगभग 500 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल जल गई।

रविवार को ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन कर पावर कॉरपोरेशन व जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने मोबाइल टॉवर में ताला बंद कर उसका संचालन भी रोक दिया है।
विज्ञापन


उधर, गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में सत्य प्रकाश का घर जल गया। इसी कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर गांव में हाईटेंशन विद्युत तार की चिंगारी से लगी आग में मसरूर अहमद, फारुख व राम धीरज का 12 बीघा गेहूं तथा रामकुमार, रामानंद, उमानाथ व वासुदेव का घर व सामान जल गया।

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के बहुती गांव में हाईटेंशन तार की चिंगारी से राम दुलारे की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के रेहरामाफी गांव में जुग्गी के घर अज्ञात कारणों से लगी आग से रब्बानी, जहूर, महमूद, सलाहुद्दीन, घसीटू, हाजिरा, गुलाम, मुस्ताक, फरीद व रफीक समेत 22 घरों में रखा सामान जल गया।

इसी कोतवाली क्षेत्र के गरीबनगर गांव में रफीक के घर लगी आग से शहबाज, रौनक अली, कादिर, कासिम, अली रजा, कोदई, कट्टे व मयकम सहित 11 परिवार तबाह हो गए।

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रौतारडीह सिकटिहवा व रामपुर भारी गांव में लगी आग से तमाम किसानों की करीब 100 एकड़ (500 बीघा) गेहूं व गन्ने की फसल जल गई। ग्रामीणों तथा वन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में पतिराज के घर अज्ञात कारणों से लगी आग से ननकुने, भग्गन, कल्लू, ढिल्ले, दद्दन व कमलेश समेत 12 घर जल गए।

इसी थाना क्षेत्र के ग्राम बहाऊपुरवा में लगी आग से किसान राम प्यारे की सात बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की। आग से करीब 25 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर भी क्षति का आकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें