फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शैक्षिक भ्रमण पर भेजे गए 100 विद्यार्थी

Mon, 30 Dec 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। शिक्षा क्षेत्र मुजेहना के अंतर्गत विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या भेजा गया। बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। बीईओ ने बताया कि सभी जूनियर व कंपोजिट विद्यालयों से तीन-तीन बच्चों को बुलाया गया था। इसके लिए बाबागंज, बीआरसी मुजेहना व आनंद नगर सहित कई अन्य पिकअप सेंटर बनाए गए थे। यहां से बच्चों को लाकर प्राथमिक विद्यालय कौरहे पर इकट्ठा कर आवश्यक जानकारी दी गई। सभी को टीशर्ट व टोपी का वितरण किया गया। शिक्षक शरद सिंह, कुलदीप पाठक, सतीश चंद्र, संजीव कुमार, पंकज दूबे व आशुतोष पांडेय सहित अन्य उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें