टिकरी। सरयू नहर खंड तीन द्वारा संचालित माइनर बुधवार रात कटने से गेहूं, सरसों और तंबाकू की करीब सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। सिद्धार्थ शुक्ल ने बताया कि नहर में अचानक अधिक पानी आ जाने से दबाव के कारण नहर कट गई।
इससे राजेंद्र प्रसाद, विश्वनाथ उपाध्याय, रामकुमार, अखिलेश और राघवराम दूबे सहित कई किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं। प्रशासन से मुआवजे की मांग की गई है। अवर अभियंता पंकज कुमार ने जल्द ही मरम्मत करवाकर प्रवाह बंद कराने का आश्वासन दिया है। (संवाद)