गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए होने वाला टीकाकरण अभियान जिले में तेजी नहीं पकड़ रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर अधिकाधिक लोगों को टीका लगाने का प्लान तैयार किया है। विभाग ने जून माह मे 1 लाख 79 हजार 362 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके तहत हर रोज 6 हजार 899 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जायेगा।
टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावक स्पेशल टीकाकरण सत्र के बाद अब वर्कप्लेस सीवीसी प्लान तैयार किया है। जिसके तहत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को उनके कार्यालय के पास ही टीकाकरण कैंप लगाकर कोरोनारोधी टीका लगाया जायेेगा।
कर्मचारियों को टीका लगवाने के लिए केंद्र पर ही पंजीकरण की सुविधा दी गई है। कोरोना टीकाकरण में तेजी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है।
डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज कुमार ने बताया कि जिले की अनुमानित आबादी 40 लाख 95 हजार के सापेक्ष जून माह में 1 लाख 79 हजार 362 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत हर रोज 6 हजार 899 लोगों को कोरोनारोधी टीके से आच्छादित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है 7
टीकाकरण अभियान में गति लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग स्पेशल टीकाकरण सत्र आयोजित कर रहा है। अभिभावक स्पेशल टीकाकरण सत्र के बाद अब कर्मचारियों के लिए विशेष सत्र वर्क प्लेस सीवीसी प्लान तैयार किया है। 3 जून से 5 जून तक कर्मचारियों को उनके कार्यालय के समीप टीकाकरण केंद्र बनाकर कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाया जायेगा।