फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्वस्थ राष्ट्र के लिए निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को साप्ताहिक साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में शुरू हुई साइकिल यात्रा कई क्षेत्रों में पहुंची। नगर के बड़े चौराहे से यात्रा का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां से साइकिल सवार फूलबाग, सोनखरी, हरिहरपुर होते हुए श्री विश्वनाथ इंटर कालेज धीरपुर बैदा पहुंचे। कालेज पहुंचने पर प्रबंधक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। प्रबंधक ने कहा कि सशक्त राष्ट्र के लिए नागरिकों का स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रोज योग-व्यायाम करना चाहिए। पर्यावरण संकट पर चिंता जताते हुए अपील की कि छोटे कामों के लिए पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों के बजाय साइकिल को सारथी बनाएं। यह शरीर को स्वस्थ रखने और धरती को प्रदूषण से बचाने का अचूक मार्ग है। इस मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, डाॅ. राजकुमार शुक्ला, प्रवीण, सागर, अभय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें