फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चैन पुलिंग करके हिमगिरी एक्सप्रेस से पटना जाने वाला था जाहिद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मुठभेड़ में मारा गया एक लाख रुपये का इनामी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू शराब को लेकर ग्राम कुशी नहर पुलिया से होकर चैन पुलिंग करके हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन को रुकवाकर पटना जाने वाला था। इसकी जानकारी होने पर एसटीएफ नोएडा सक्रिय हो गई। सूचना को विकसित करने के बाद स्थानीय पुलिस को बताया।
विज्ञापन

एसटीएफ नोएडा, गाजीपुर पुलिस और जीआरपी ने संयुक्त रूप से कुशी नहर पुलिया पर पहुंच गई। इस दौरान मुख्य आरोपी अपने साथी के साथ नजर आया। तलाशी देने के लिए कहा गया तो दोनों पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर होने वाला अपराधी मोहम्मद जाहिद उर्फ सोनू काफी शातिर था। उसके निशाने भी अचूक थे। मुठभेड़ में ढेर होने से पहले उसने पुलिस पर तीन गोली चलाई थी, जिसमें से दो गोली जवानों को लगी। जबकि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में कई राउंड फायरिंग की, जो मोहम्मद जाहिद के पैर और सीने में लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पास से एक देसी पिस्टल, 2 कारतूस 32 बोर, 3 खोखा, 3 काले बैंग में 139 अदद टैट्रा पैक अंग्रेजी / देसी शराब बरामद हुई।
मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार
प्रेमचंद वर्माग्राम भगवतीपुर थाना बिहटा पटना, विनय ग्राम जानीपुर थाना जानीपुर पटना बिहार, पंकज पुत्र सालिग़राम ग्राम न्यूरा कॉलोनी पटना बिहार, बिलेन्द्र पासी पुत्र महेंद्र ग्राम उसरी बाजार थाना शाहपुर पटना बिहार, रवि कुमार ग्राम खगोल थाना खगोल पटना, रवि ग्राम ढंडीहा थाना कोइलवर जिला भोजपुर आरा बिहार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें