फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पेट में लगी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के तरांव गांव में बुधवार दोपहर लगभग पौने पांच बजे एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल योगेश राम पुत्र हलचल राम (28) गांव के महेश कुशवाहा के दरवाजे पर दोपहर के समय बैठा था। इसी बीच शामू राम पुत्र साधु राम (30) वहां आया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा और इसी दौरान शामू राम ने योगेश राम पर गोली चलाई, जो उसके नाभि के बगल में लगी। गोली लगने के बाद योगेश राम ने कुछ दूर तक भाग रहे शामू का पीछा किया और फिर लड़खड़ा कर गिर पड़ा। आनन-फानन में घर और आसपास के लोग एकत्र हो गए। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी शैलेश कुमार मिश्र पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल योगेश राम को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मुहम्मदाबाद भेजा। शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर फरार आरोपी शामू राम को पकड़ कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें