फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
यूथ रूरल एंटरप्रेन्योरशिप फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को देवकली ब्लॉक में जन जागृति अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं को रोजगार, पर्यावरण एवं लोक कलाकारों के संवर्धन को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता रैली में फाउंडेशन स्थानीय लोक कलाकारों को अपना हुनर प्रदर्शित करने का अवसर दे रहा है। इसी के तहत विलुप्त होने के कगार पर पहुंचे पूर्वांचल के धोबिया नाच के कलाकार सलटू राम की टोली को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका दिया गया। जन जागृति अभियान के दूसरे दिन फाउंडेशन के चीफ मेंटर संजय राय शेरपुरिया ने बताया कि फाउंडेशन की गतिविधियां महज युवाओं को रोजगार दिलाने और पर्यावरण जागरूक तक सीमित नहीं है। फाउंडेशन के जरिए लोक कला को संरक्षित करने का कार्य भी किया जाएगा। धोबिया नाच पूर्वांचल की भोजपुरी पट्टी में खासा प्रचलित है। इस लोक कला का मंचन करने वाले गिनती के कलाकार ही अब रह गए हैं। कोरोना ने इन कलाकारों की आर्थिक हालत को दयनीय बना दिया है। ऐसे में फाउंडेशन ने अपने जन जागृति अभियान ने कलाकारों को अपना हिस्सा बनाकर उनकी मदद करने की पहल की है ताकि विलुप्त होती लोक कलाओं को संरक्षित किया जा सके। उन्होंने बताया कि रोजगार को लेकर फाउंडेशन की ओर से लांच किए गए मोबाइल एप्लीकेशन को लोगों ने हाथों हाथ लिया है। पहले दिन ही सैकड़ों युवाओं ने मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए पंजीकरण किया है। जन जागृति अभियान के दूसरे दिन के कार्यक्रम के तहत आयोजित रोड शो को फाउंडेशन के चीफ मेंटर ने वृक्षारोपण उपरांत गोराबाजार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रोड शो महराजगंज, सहेड़ी, सिरगिया मोड़, मनिहारी, बुजुर्गा, हंसराजपुर आदि जगहों से होकर गुजरी। रोड शो के दौरान फाउंडेशन के वालेंटियर और चीफ मेंटर ने जन संपर्क कर फाउंडेशन के आगामी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें