फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में भटके मिले बच्चे को आठ घंटे में देवरिया पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बाल कल्याण समिति के प्रयासों से देवरिया जिले के भटके दीपक (17) को आठ घंटे में उसके परिवार वालों तक पहुंचा दिया गया। वह बीते 31 जुलाई को नोनहरा थाने के पास मिला था। इसके बाद थाने ने यह सूचना चाइल्डलाइन को दी। चाइल्डलाइन के लोग 31 जुलाई को ही तत्काल नोनहरा थाने पहुंचे। वहां से आरक्षी सहित भटके बालक को लेकर टीम उसी दिन शाम को 4 बजे के करीब बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत हुए। बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने बालक से विधिवत बात करके उसके बारे में जाना और उससे संतुष्ट होकर घर भेजने के कार्य में लग गये। बाल कल्याण समिति के सदस्य जय प्रकाश भारती ने बताया कि यहां से बाल कल्याण समिति देवरिया के अध्यक्ष और वहां के थानेदार से संपर्क किया गया। बताया कि देवरियां से सहमति मिलते ही यहां विधिक कार्यवाही कर बच्चे को चाइल्ड लाइन की टीम के साथ देवरिया भेजा गया। करीब चार घंटे बाद बच्चे को बाल कल्याण समिति देवरिया के समक्ष पेश किया गया। वहां समिति की ओर से संबंधित थाने का सहयोग लेकर दीपक को उसकी माता को रात 11.30 बजे सौंप दिया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक, सदस्य जयप्रकाश भारती, देवाशीष चौधरी, नीलेश सिंह ने दीपक के संबंध में कार्यवाही संपन्न की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें