थाना क्षेत्र के रामजनपुर गांव के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ही हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नंदगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर पाली (कुंअरपुर) गांव निवासी गोविंद (30) अपने मित्र प्रवीण कुमार (24) के साथ बाइक से करंडा थाना क्षेत्र सकोनी गांव किसी काम से जा रहा था। इसी बीच रामजनपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी बाइक टकरा र्गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक पर सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। इधर घटनास्थल पर ही गोविंद की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। जबकि घायल प्रवीण को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर घायल को वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं दूसरे बाइक पर सवार व्यक्ति उपचार कराकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। गंभीर रूप से घायल युवक प्रवीण का उपचार वाराणसी में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है। ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।