फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन में चार हजार को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आयोजित होने वाले मेगा वैक्सीनेशन में करीब चार हजार लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। मेगा वैक्सीनेशन को लेकर सोमवार को प्रभारी चिकित्सक ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। कोविड वैक्सीन न लग पाने के कारण निराश लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्र में मेगा वैक्सीनेशन अभियान की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इसके लिए आशा सहित स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह से इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं। बैठक कर स्वास्थ्य कर्मियों को दिशानिर्देश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. रविरंजन ने बताया कि मेगा वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए टीम गठित कर दी गई है। तहसील क्षेत्र के ढढ़नी, रणवीर राय, भगीथपुर, मतसा, तियरी, लहुआर, मोहम्मदपुर, मिर्चा, पचोखर, अभईपुर, डुहिया और देवैथा गांव में एक-एक टीम भेजी जाएगी जो गांव में टीकाकरण का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पर तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेटाबर में एक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुइन में एक-एक सहित कुल पांच स्टेटिक टीम टीकाकरण का कार्य करेगी। इस मेगा अभियान का उद्देश्य टीकाकरण की गति को बढ़ाना है। बताया कि वैक्सीनेशन सभी वर्गों का होना है, इसलिए किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नागरिक नजदीकी केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें