फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर थाना क्षेत्र के रजादी तिराहे पर बुधवार की शाम बाइक-डीसीएम के आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। साथ ही पीछे बैठा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक कासिमाबाद से सैदपुर शादी का कार्ड देने जा रहे थे। रजादी तिराहे के पास वाराणसी की तरफ से आ रही डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। आसपास के लोग पहुंचे तब तक बाइक चला रहे राहुल विश्वकर्मा (22) ग्राम शेखनपुर थाना कासिमाबाद की मौत हो चुकी थी। पीछे बैठा अमित विश्वकर्मा (21) घायल था जिसे अस्पताल भेजा गया। राहुल की भतीजी की 5 मई को शादी थी। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि परिवार को सूचना दे दी गई है तथा डीसीएम का पता लगाया जा रहा है। राहुल के बड़े भाई विपिन ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें