फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर- जौनपुर- औड़िहार मार्ग स्थित घोघवां चौराहे पर सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी जनपद के सिंधोरा थाना क्षेत्र के नदोय गांव निवासी राजीव कुमार सिंह (40) घर से सैदपुर जा रहे थे। घोघवां चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। आस-पास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खानपुर ले आया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूसरा बाइक पर सवार राजेंद्र विश्वकर्मा (60) निवासी सिकरौल भीमापार कोतवाली सैदपुर गाजीपुर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर भेजा गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई संजीव सिंह ने बताया कि छोटा भाई राजीव सिंह सुबह करीब नौ बजे घर से सैदपुर के लिए आवश्यक काम से निकले थे। घोघवां चौराहे के पास सामने से आ रहे बाइक से टक्कर हो गई। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें