फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अश्लील फब्तियां का विरोध करने पर मनबढ़ ने किया फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ख़लीलनचक गांव में रविवार की रात 11 बजे संत रविदास जी के पूजा पंडाल में पूजा में शामिल महिलाओं पर एक मनबढ़ युवक अश्लील फब्तियां कस रहा था। विरोध करने पर मनबढ़ ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा रहा कि उसका निशाना चूक जाने से महिलाओं की जान बच गई। गोली की आवाज सुनकर पंडाल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि कुछ लोगों ने दिलेरी दिखाते हुए हमलावर युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह फायर करता हुआ भाग निकला। इस दौरान उसने पांच राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर युवक की तलाश के लिए अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चला। हालांकि पुलिस को मौके से हमलावर युवक की पल्सर बाइक और दो खोखा बरामद हुए। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि मनबढ़ युवक आए दिन पिस्टल से फायर कर लोगों का डराता-धमकाता रहता है। गांव में होने वाले शादी-विवाह और सार्वजनिक आयोजनों में उसके अराजक गतिविधियों से पूरा गांव त्रस्त है। हालांकि डर के चलते लोग पुलिस से शिकायत नहीं करते थे, लेकिन इस बार जब युवक ने महिलाओं को लक्ष्य कर फायरिंग की तो ग्रामीणों से नहीं रहा गया। वे सैकड़ों की संख्या में एक जुट होकर मनबढ़ युवक के खिलाफ शिकायत लेकर सोमवार को कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने मनबढ़ युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। तब ग्रामीण वापस अपने गांव लौट गए। इस संबंध में कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें