फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की सिंचाई कर रहे युवक की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के परसा गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम धान की सिंचाई करते समय एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने बिलखने से मातम पसर गया।
विज्ञापन

गांव निवासी नंदलाल यादव उर्फ बबलू (35) शाम में धान के खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डंस लिया। हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी होने पर परिजन युवक को उपचार के लिए झाड़-फूंक के लिए अमवा सिंह सती स्थान भी ले गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
इसके बाद परिवार के लोग उपचार के लिए युवक को सीएचसी लेकर आए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नंदलाल खेती के अलावा परसा मोड़ के पास गन्ने का रस बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। युवक की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के रोने बिलखने से सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें