करीमुद्दीनपुर स्टेशन रोड पर स्थित बगीचे में शुक्रवार को मंगई नदी के उफान से जलप्लावन की समस्या को लेकर किसानों के द्वारा बैठक की गई। बैठक में सबसे पहले किसानों ने मंगई संकट हटाओ, किसान बचाओ समिति का गठन किया गया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मंगई नदी की तात्कालिक समस्या जाल है, जिसे शीघ्र हटाया जाए। वहीं बैठक में तीन सूत्रीय मांग रखी गई। जिसमें मंगई नदी से तत्काल जाल हटाकर विधिक कार्रवाई की जाय, वहीं मंगई की खुदाई जो आधी अधूरी है उसे पूरी करने की मांग की गई। मंगई नदी की समस्या से स्थायी निजात हेतु जिस समिति के गठन की सिफारिश की गई है उसे पूरी की जाय।
इसके अलावा बलिया प्रशासन द्वारा एक निगरानी समिति बनाए जो मंगई नदी मे लगे जाल की निगरानी करे। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश राय बागी ने कहा कि प्रतिवर्ष किसानों को जाल हटाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है, अगर रविवार तक जाल नही हटाया गया तो किसान हजारों की संख्या में बलिया तक पदयात्रा करेंगे और उसके बाद करीमुद्दीनपुर में अनवरत धरना पर बैठ जाएंगे।
वहीं अश्वनी राय ने कहा कि किसानों की यह समस्या रोजी रोटी से है। शारदा नहर और बड़े बड़े नालों का पानी खेतो में आ जाता है। जिससे पानी किसानों के खेतो में फैल जाता है, ऐसे में लगभग एक दशक से किसान के फसल बर्बाद हो रहे है। इस अवसर पर विनोद राय, गुड्डू ,बबलू राय, सुभाष राय, छांगुर राय, विशाल राय मौजूद रहे।