शहर कोतवाली के रजागंज गांव में दो दिन पूर्व आपसी विवाद में हुए मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि रजागंज गांव में बीते 29 जनवरी की रात किसी बात को लेकर कहासुनी होने के साथ मारपीट हो गई थी। इस घटना में वीरेंद्र राम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।