वृक्षारोपण करने के लिए साफ सफाई करते गांव के युवा एवं अन्य लोग।
- फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर के युवाओं ने संकल्प के साथ अपने ग्राम सभा को स्वच्छ तथा हरा-भरा करने के लिए एक मुहिम चलाई है। यह कार्य केवल श्रमदान से कराया जा रहा है। कार्य गांव को स्वच्छ और पौधरोपण से हरा-भरा बनाने तक चलेगा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कमलेश यादव ने कहा कि हम युवाओं के साथ हमेशा खड़े रहेंगे और अपने गांव को प्रदेश में एक मॉडल के रूप में पेश करेंगे। समग्र विकास इंडिया के व्याख्याता गुल्लू सिंह यादव ने कहा कि गांव सभा की सभी सड़कों की सफाई करने के बाद खाली स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही तालाबों का सुंदरीकरण भी कराएंगे। इस कार्य में क्षेत्र पंचायत सदस्य शशि यादव, राजू, प्रमोद यादव, आलोक, संजय, मनोज, सत्यकेश, सत्यजीत, अमरेश, सुनील यादव, श्यामसुंदर, संजय मास्टर, योगेश का सहयोग है।