फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय गांगी नदी में डूबा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। सैदपुर कोतवाली के आगापुर महमूदपुर हथिनि पुल के पास बृहस्पतिवार को गांगी नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रोते-बिलखते परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

आगापुर के पूर्व ग्राम प्रधान जकीउल्लाह खां का पुत्र मुहम्मद अख्तर (28) रोज की तरह दोपहर 12 बजे गांव से कुछ दूरी पर स्थित पुल के नीचे गांगी नदी में स्नान कर रहा था। वहां गड्ढा होने के कारण वह डूब गया। युवक को डूबता देख आस-पास के लोग चिल्लाने लगे। जब-तक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते युवक डूब चुका था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय गोताखारों की सहायता से युवक की तलाश में जुट गई। गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिल सकी। पूर्व प्रधान के तीन पुत्र है। युवक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का है। वह घर पर ही अपने बड़े भाई असलम के साथ लोहे की चारपाई बनवाकर सप्लाई करने का काम करता है। छोटा भाई अनवर विदेश में रहता है। इस संबंध में कोतवाल चंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें