मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित कचहरी मोड़ बुनकर कॉलोनी के सामने सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे सीएनजी लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गाजीपुर के मरदह थाना के पीपनार गांव निवासी अंकित सिंह (22)की मौत हो गई और प्रिया गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। घायल प्रिया का दाहिना पैर फैक्चर हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतक के चचेरे भाई अनीश सिंह ने बताया कि अंकित मऊ के बुनकर कालोनी में किराए के मकान में रहता था। यही पर कांट्रेक्ट पर एंबुलेंस चलवाता था। देर रात अपने गांव पीपनार से निमंत्रण से वापस मऊ आ रहा था।