फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के शादीभादी गांव के पास वाराणसी-गाजीपुर मुख्यमार्ग पर बुधवार की देर रात स्कार्पियों-बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दूसरी घटना में ट्रक से बाइक में धक्का लग जाने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। उनका निजी अस्पता में उपचार करा कर घर भेज दिया गया। अमेहता गांव निवासी मनीष सिंह (32) बाइक से सैदपुर जा रहा थे। शादी-भादी गांव के पास स्कार्पियों ने बाइक में टक्कर दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य सैदपुर भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही माता मनोरमा देवी, पत्नी अंजू सिंह और बच्चे बिलख उठे। उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार वाले पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को घर लेकर पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, एक अन्य घटना में वाराणसी गाजीपुर मार्ग पर रात साढ़े आठ बजे गोपालपुर गांव के पास ट्रक के धक्के से बाइक सवार वाराणसी जनपद के लोहता थाना क्षेत्र निवासी लालजी अपने परिवार के साथ बाइक से जा रहे थे कि ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर सवार लालजी समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा होते ही ग्रामीण वहां पहुंचे और सभी को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें