फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। मुंबई के कल्याण स्टेशन पर बीते दिनों थाना क्षेत्र के अलिमापुर गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस की सूचना पर परिजनों ने विधायक सुभाष पासी से संपर्क किया। विधायक ने जहाज से शव को बाबतपुर हवाई अड्डा पर भेजवाया। इसके बाद परिजन वाहन से शव घर लाए और बाद में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के अलिमापुर गांव निवासी बबलू कुमार (25) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। बीते 21 मार्च को मुंबई के कल्याण स्टेशन पर उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से मिले पहचान पत्र से इसकी जानकारी परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। परिवार के लोग इस बात से परेशान हो गए कि मुंबई से वह शव को कैसे लाएंगे। इस पर उन्होंने विधायक सुभाष पासी को घटना की जानकारी देते हुए शव मंगाने की गुजारिश की। इस पर मुंबई में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद विधायक ने जहाज से सोमवार को बाबतपुर हवाई अड्डा पर भेजवाया। यहां से परिवार के लोग वाहन से दोपहर में शव लेकर घर आए। शव आते ही कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया सहित परिवार के अन्य सदस्य दहाड़े मारकर चीख-पुकार करने लगे। पत्नी कभी कभी रोते-रोते पूरी तरह से शांत हो जा रही थी तो कभी अपनी तीन वर्ष की बच्ची को देख दहाड़े मारकर रोने लग रही थी। उसे सांत्वना देने वालों की आंखें भी छलछला जा रही थी। परिवार के लोगों ने मृतक का अंतिम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें