भांवरकोल। थाना क्षेत्र के कठार गांव में बुधवार की देर शाम मारपीट में घायल एक युवक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी कृष्णा गुप्ता (35) ननिहाल में ही गांव के बाहर मकान बनाकर मां व बहन के साथ रहता था। युवक के पिता की तीस वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी थी। मृतका की बहन रीता गुप्ता ने बताया कि 15 दिन पूर्व गांव के कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। बाल गिरने से मकान के सिमेंट की छत पर टूटकर नीचे गिर गई। मना करने के बाद भी लड़के नहीं माने तो युवक शिकायत करने उनके घर पहुंचा। वहां लोगों ने युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।