फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: स्काॅर्पियों व बाइक की टक्कर में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज। शहर कोतवाली के खांवपुरसपही गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार को स्कार्पियों व बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नंदगंज थाना क्षेत्र के कुर्बान सराय निवासी अनुज बिंद (20) व गांव का ही साथी अजीत बाइक से किसी काम से जंगीपुर की तरफ जा रहे थे। खांवपुर सपही गांव के पास फोरलेन पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियों ने पीछे से धक्का मार दिया। हादसे में अनुज की मौत हो गई। वहीं उसका साथी अजित घायल हो गया। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें