गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर घाट के पास मंगलवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से राहगीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया। वहीं, घटना की जानकारी होने पर परिजन भी पहुंचे।
मालगोदाम रोड निवासी जयशंकर सिंह (45) पैदल घर से निकले थे। शाम करीब चार बजे गाजीपुर घाट की तरफ चले गए। वहां किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। आनन-फानन में लोगों ने घटना की जानकारी देते हुए उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी पूनम सिंह गुड़िया और बेटे सूर्य प्रताप सिंह मोनू और किशन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक मृतक के दोनों बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।